फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire caused destruction in ten km area, a lot including farms were burnt to ashes

दस किमी क्षेत्र में आग ने मचाई तबाही, खेत सहित काफी कुछ जलकर राख

Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire caused destruction in ten km area, a lot including farms were burnt to ashes
कंदवा के कंजेहरा में पुआल व झोपड़ी में लगी आग। - फोटो : CHANDAULI
कंदवा क्षेत्र के अमड़ा गांव के पास सिवान में गेहूं के ठूंठ में सोमवार की दोपहर एक बजे आग लग गई। तेज पछुआ हवा के झोंके के कारण देखते ही देखते आग ने सात गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग ने करीब 10 किलोमीटर तक के गांवों में तबाही मचायी। इस दौरान एक घर में रखे 80 हजार रुपये सहित खलिहान में खड़ा ट्रैक्टर, गेहूं, चना, अरहर की फसल के साथ कई दुधारू पशु भी आग में झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद देर से पहुंची फायर विभाग की टीम भी आग पर काबू नहीं पा सकी।
विज्ञापन

अमड़ा गांव के सिवान में सोमवार की दोपहर बाद गेहूं के ठूंठ में आग लग गई। तेज गति से चल रही पछुआ हवा के झोकों के चलते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटें बहेरा, दरौली, बसंतपुर, अदसड़, ककरैत, ओयरचक, बकौड़ी आदि गांवों तक पहुंच गईं। जब तक लोग कुछ कर पाते आग बहेरा गांव में भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग को गांव में घुसने से तो रोक दिया लेकिन खेत-खलिहान में आग ने जमकर तबाही मचाई। मड़ाई के लिए रखे घरभरन बिंद का करीब सवा दो एकड़ गेहूं का बोझ पूरी तरह जलगया। वहीं राम अवतार बिंद की झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। अभी लोग कुछ सोच ही रहे थे कि आग ने दरौली दलित बस्ती को अपने चपेट में ले लिया। बस्ती में बिजेंद्र राम की चार झोपड़ियां, विनोद राम की दो झोपड़ी और उसमें रखे गृहस्थी के सामग्री के साथ एक भैंस, सियाराम का चार खपरैल व एक पक्का कमरा, विलोम की दो झोपड़ी, चतुरी की चार, परमानंद की तीन व जयकिशुन की दो झोपड़ी भी जल गई। इसके अलावा शिवनारायण का थ्रेशर, चारा मशीन, बलराम का 20 बीघा का गेहूं व भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया। विनोद की भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। आग को रोकने के लिए जब तक लोग कुछ कर पाते, तेज हवा के चलते आग अदसड़ पहुंच गई। गर्मी में आराम कर रहे लोगों को जब तक इसकी जानकारी हो पाती आग ने अवधेश सिंह लादू के खलिहान में खड़े ट्रैक्टर और करीब 20 क्विंटल चना, दो कुंतल अरहर को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। वहीं आग से जमुना सिंह के खलिहान में गेहूं भर कर रखी 500 बोरियों में भी आग लग गई। रविंद्र मौर्या के एक एकड़ खेत का बोझ, बसावन मौर्या का दो बीघा के बोझ जलकर राख हो गए। इस घटना में अदसड़ गांव की बिंद बस्ती के कई लोगों की झोपड़ियां और घर गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

पई, कुसी, सुढ़ना व कंजेहरा में भी आग ने मचाया तांडव
वहीं दूसरी ओर बरीला गांव के सिवान से उठे आग ने पई, कुसी, सुढना और कंजेहरा गांव में जमकर तांडव मचाया।इस दौरान कंजेहरा में मुसई के टीन शेड व झोपड़ी और काटकर रखे तीन एकड़ खेत का गेहूं का बोझ, सुखई की दो झोपड़ियां व टीन शेड व नगीना की झोपड़ी में आग लग जाने से घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं केशनाथ यादव डेढ़ एकड़ का जौ का बोझ और पारस यादव का करीब एक एकड़ का गेहूं का बोझ भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक खरीदने के लिए रखे 80 हजार भी जले
दरौली गांव के रमाशंकर राम के पुत्री की शादी पांच जून को तय थी। उसकी शादी के लिए कपड़े और पलंग बनवाकर रखे गए थे। वहीं बाइक खरीदने के लिए रमाशंकर ने 80 हजार रुपए जुटाए थे। उन्हें कल ही बाइक खरीदकर वर पक्ष को देना था लेकिन बाइक खरीदने के लिए रखा गया पैसा भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed