फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out in Chandauli's epicenter, half the district's power cut

चंदौली के उपकेंद्र में लगी आग, आधे जिले की बिजली गुल, धमाके के चलते लोग घर छोड़कर भागे 

Tue, 21 Dec 2021 09:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Dec 2021 09:45 PM IST
सार

एक्सईएन विद्युत एके सिंह ने बताया कि ट्रांसमिशन से जुड़े बबुरी, बरहनी, बिलारीडीह, सकलडीहा, सैयदराजा सहित तमाम विद्युत उपकेंद्र व उससे संबद्ध इलाके व गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
Fire broke out in Chandauli's epicenter, half the district's power cut
चंदौली के एक उपकेंद्र में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली शहर के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थित आइसोलेटर और जंपर में मंगलवार की देर शाम शार्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे पावर हाउस को चपेट में ले लिया। इस दौरान तेज रोशनी और धमाकों की आवाज सुनकर परिसर में मौजूद कर्मचारी व आसपास के लोग घरों को छोड़कर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


काफी देर तक पावर हाउस के ऊपर आतिशबाजी जैसा नजारा देखने को मिला। इस दृश्य को आसपास के करीब पांच किलोमीटर के लोगों ने देखा। घटना के चलते आधे जनपद की बिजली गुल हो गई। चंदौली पावर हाउस में आग लगने के कारण आसपास के लोगों में अफरातफरी रही और लोग घरों को छोड़कर सर्विस रोड पर जमा हो गए।
विज्ञापन


आसपास के गांवों के ग्रामीण और नगर के लोग विद्युत उपकेंद्र पर जमा हो गए। ट्रांसमिशन के अधिकारी व अभियंताओं की टीम सूचना पर विद्युत उपकेंद्र पहुंची। एक्सईएन विद्युत एके सिंह ने बताया कि ट्रांसमिशन से जुड़े बबुरी, बरहनी, बिलारीडीह, सकलडीहा, सैयदराजा सहित तमाम विद्युत उपकेंद्र व उससे संबद्ध इलाके व गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ट्रांसमिशन के अधिकारी व अभियंता नुकसान का जायजा ले रहे हैं। विद्युत आपूर्ति कब तक बहाल होगी, यह बता पाना मुश्किल है। फिलहाल आधे से अधिक चंदौली जनपद में बिजली नहीं है। दूसरी ओर सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed