फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out in Chandauli 15 bigha wheat crop burnt

Chandauli: आग के आतंक से किसानों के सपनों पर फिरा पानी, 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

Sat, 20 Apr 2024 07:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Apr 2024 07:04 PM IST
सार

चंदौली जिले में अचानक खेत में आग लगने से करीब 15 बीघा खेत की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देखकर किसान मौके पर भागकर पहुंचे, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था न होने के चलते आग बुझाने में असफल रहे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in Chandauli 15 bigha wheat crop burnt
आग लगने से जली गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गुवास गांव के सिवान में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें 12 से अधिक किसानों के करीब 15 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की बात कही।

विज्ञापन


यह है मामला
गुवास गांव के प्राथमिक विद्यालय के ठीक बगल में किसानों के करीब 15 बीघा खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सिवान में आग की लपटों व धुएं को देखते हुए किसान दौड़े लेकिन आसपास कहीं पानी की व्यवस्था न होने के कारण वे आग बुझाने में असमर्थ हो रहे थे। हालांकि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की घटना में श्रीधर मिश्र के दो बीघा, गिरधर मिश्रा के दो बीघा, रेमा गांव के सरताज, इम्तियाज, इस्तियाक अहमद के साढ़े तीन बीघा, आरती मिश्रा, पंकज मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा के चार बीघा,  चंदन व अरविंद का 15 बिस्वा आदि किसानों के कुल 15 बीघा खेत के गेहूं की फसल जल गई। 

इस बाबत नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि 12 से अधिक किसानों के कुल 15 बीघा खेत का गेहूं जला है। आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed