फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight between shopkeepers over selling Batasha, four injured

Chandauli News: बताशा बेचने को लेकर दुकानदारों में मारपीट, चार घायल

Mon, 22 Apr 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Fight between shopkeepers over selling Batasha, four injured
शहाबगंज। कस्बे में रविवार को दो दुकानदारों के बीच बताशा बेचने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कस्बे में सुभाष और लालती की बताशा की पुरानी दुकानें हैं। दोनों दुकानों से लगन के सीजन में खूब बिक्री होती है। रविवार को दोपहर में ग्राहकों को बताशा बेचने के दौरान रेट को लेकर दोनों दुकानदारों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने से दीपू (23), सुभाष (45), लालती (38) और प्रियांश गुप्ता (16) घायल हो गए। थानाध्यक्ष रिजवान मिर्जा बेग ने बताया कि दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed