फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Female passenger molested in Howrah Bikaner Express

हावड़ा बिकानेर एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Female passenger molested in Howrah Bikaner Express
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में महिलाओं से छेड़खान की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार की सुबह हावड़ा बिकानेर एक्सप्रेस में झारखंड के कोडरमा के समीप महिला से छेड़खानी हुई। महिला की शिकायत पर मंगलवार को ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं केस कोडरमा भेज दिया गया।
विज्ञापन

हावड़ा से बिकानेर जा रही अप 22307 हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट के कोच संख्या बी-छह में एक महिला यात्री अपने परिजनों के साथ हावड़ा से बीकानेर की यात्रा कर रही थी। सुबह के 5.30 बजे कोडरमा जंक्शन पर पहुंची तो उसी कोच में सवार एक पुरुष यात्री उससे छेड़खानी करने लगा। महिला ने इसका विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद महिला ने रेलवे मदद एप पर मामले की शिकायत की। इसके बाद पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हो गई। सुबह 9.24 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची। इस पर जीआरपी ने कोच संख्या बी-6 के बर्थ नंबर 47, 48 से आरोपी युवक को ट्रेन से उतार लिया। आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता थाना अंतर्गत अकबर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। केस को कोडरमा रेफर कर दिया गया। आरोपित की जूते की दुकान है और पार्ट टाइम में रेस्टोरेंट में काम करता है। उसके साथ उसके चार दोस्त भी यात्रा कर रहे थे। आरोपित को छोड़ दिया गया है। आगे की कार्रवाई कोडरमा जीआरपी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed