फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father with son gave life slip by train

पिता ने पुत्र के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान

Fri, 15 May 2015 01:07 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Father with son gave life slip by train
बलुआ थानाक्षेत्र के दरियापुर निवासी युवक और उसके सात वर्षीय पुत्र के शव
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पर मिले।

परिवारीजनों के अनुसार युवक ने पत्नी से अनबन के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।  
रामदुलार यादव (28) बलुआ थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी सीताराम यादव के चार पुत्रों में सबसे छोटा था। उसकी शादी गाजीपुर जनपद के पंचदेउरा गांव निवासी सूर्यनाथ यादव की बेटी वंदना यादव से वर्ष 2006 में हुई थी। घरवालों ने बताया कि वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में वंदना की नौकरी लग गई।

 इन दिनों लखनऊ के विकास नगर कोतवाली में वह महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात है। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से पत्नी से रामदुलार की कुछ अनबन चल रही थी। वह अपने बेटे के लकी (07) के साथ बुधवार की देर शाम घर से बाजार जाने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा, तो परिवारवालों ने मोहरगंज पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

 गुरुवार की सुबह भोजापुर गांव के समीप रेलवे लाइन के पास शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब क्षतविक्षत हालत में दो शव देखे तो इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

एसएसआई रवींद्र प्रताप सिंह और शिवदयाल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शवों की शिनाख्त रामदुलार और लकी के रूप में हुई। जानकारी होने पर परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed