फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father is a kotdar, son is village head, even after complaint, the officer became unknown

पिता कोटेदार, बेटा है ग्राम प्रधान, शिकायत के बाद भी अधिकारी बने अनजान

Tue, 05 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father is a kotdar, son is village head, even after complaint, the officer became unknown
पीडीडीयू नगर। चहनियां ब्लाक के डेरवा कला गांव में बेटा ग्राम प्रधान है और पिता कोटेदार हैं। गांव के जयनाथ ने सोमवार को इसकी शिकायत सकलडीहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में की। बताया कि शासनादेश के मुताबिक प्रधान के परिवार के सदस्य कोटेदार नहीं बन सकते हैं। पिछले दिनों जयनाथ ने एसडीएम, डीएम, उपायुक्त खाद्य वाराणसी वाराणसी मंडल सहित अन्य लोगों को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। जिले की विभिन्न तहसीलों पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया। एसडीएम अजय मिश्रा व तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा ने लोगों की फरियाद सुनीं। इस दौरान कुल 87 प्रार्थना पत्र आये जिसमें मौके पर सिर्फ सात का ही मौके पर समाधान हो सका। नियामताबाद : पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 46 प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार आनन्द कुमार कन्नौजिया, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, बीडीओ रक्षिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह रहे। चकिया : तहसील में सोमवार को एसडीएम पीपी मीणा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 25 लोगों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान सिर्फ दो प्रार्थना पत्रों का ही समाधान हो पाया। अधिकतर प्रार्थना पत्र बारिश में मकान गिरने से संबंधित रहे। इस अवसर पर तहसीलदार विकासधर दूबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed