{"_id":"660044f5918cb6f71e054380","slug":"father-burns-son-dead-body-on-holika-dahan-evening-in-chandauli-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : होलिका दहन की शाम पिता ने जलाई बेटे की लाश, पूरे गांव में छा गया मातम, हैदराबाद में हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : होलिका दहन की शाम पिता ने जलाई बेटे की लाश, पूरे गांव में छा गया मातम, हैदराबाद में हुआ था हादसा
Sun, 24 Mar 2024 08:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:53 PM IST
सार
Chandauli News: हैदराबाद मेंं कंपनी से युवक वापस लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अमित सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के कंदवा क्षेत्र के कंजेहरा गांव निवासी अमित सिंह (30) की बीती रात हैदराबाद में बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। इसकी जानकारी गांव में मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। रविवार की दोपहर बाद शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
कंजेहरा गांव निवासी फेकू सिंह का पुत्र अमित हैदराबाद में एक निजी कंपनी में कार्य करता था। शनिवार की रात वह कंपनी से वापस लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। रविवार को शव कंजेहरा पहुंचा। इसका अंतिम संस्कार बड़ेसर जमानिया स्थित गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पिता फेकू सिंह ने दिया। अमित के असामयिक निधन से पत्नी अंशू और पुत्र आर्यन (6) और अमन (3) का रो-रो कर हाल बेहाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन