फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers will sit on the highway if paddy is not purchased

धान की बिक्री न होने से क्षुब्ध किसानों ने दी आत्मदाह की धमकी

Wed, 30 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers will sit on the highway if paddy is not purchased
कंदवा। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों में बेचैनी है। वहीं अमडा में स्थित धान क्रय केंद्र पर धान बिक्री के लिए दो सप्ताह से ज्यादा समय से चक्कर काट रहे नाराज किसान बुधवार को क्रय केंद्र के सामने सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर धान रखकर धरना देंगे। इसके बाद भी धान खरीद न होने पर उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

विकास खंड बरहनी के अमड़ा में यूपी एग्रो का धान खरीद केंद्र खुला है। यहां अब तक 10,813 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। क्षेत्र के धीरेंद्र, विरेंद्र सिंह, आकाश, नंदलाल बिंद, अरविंद पांडेय, उदयनारायन सिंह, संतोष राय सहित अन्य किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी द्वारा धान खरीद किए जाने में लापरवाही की जा रही है। आरोप है कि धान बिक्री से संबंधित कागजात जमा करने के बावजूद किसानों का धान क्रय नहीं किया गया जबकि व्यापारियों का धान क्रय किया जा रहा है। उन्होंने जिला अधिकारी सहित शासन को ट्वीट कर धान क्रय में की जा रही लापरवाही से अवगत कराया है। साथ ही बुधवार को दिन के 10 बजे से अमडा क्रय केद्र के पास सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर धान रखकर धरना प्रदर्शन करने को कहा है। इसके बाद भी धान का क्रय न किए जाए जाने पर आत्मदाह की धमकी दी है। वहीं केंद्र प्रभारी सुजीत सिंह ने किसानों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि व्यापारियों का नहीं बल्कि पूर्व में टोकन वितरित किए गए किसानों के ही धान की खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed