{"_id":"5f9b0e5b8ebc3e9bc03f5a59","slug":"farmers-will-benefit-from-black-rice-cultivation-chandauli-news-vns5553870152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक राइस की खेती से किसानों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक राइस की खेती से किसानों को होगा फायदा
विज्ञापन
चकिया। ब्लैक राइस चंदौली जनपद का ब्रांड बन गया है। इसके दूसरे देशों में निर्यात की भी संभावनाएं हैं। ब्लैक राइस की खेती से किसानों को भारी फायदा पहुंचेगा तथा किसानों की आय दोगुनी करने का सरकार का संकल्प भी पूरा होगा। यह बातें अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी ने कही। उन्होंने बृहस्पतिवार को विकास खंड चकिया के हिनौती उत्तरी ग्राम में ब्लैक राइस की फसल को देखा।
उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता की ब्लैक राइस की मांग इसके शुगर फ्री होने के कारण विदेशों तक में है। इसे देखते हुए चावल के निर्यात के लिए कई कंपनियों से अनुबंध किया गया है। बताया कि अच्छी गुणवत्ता का चावल होने पर उसकी अधिक कीमत किसानों को मिलेगी, जिससे उनकी आय में गुणात्मक सुधार होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने कृषि विभाग के अनुदान पर ट्रैक्टर एवं रोटावेटर लेने वाले किसान को ट्रैक्टर की चाबियां सौंपी तथा पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग के विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान किसान वीरेंद्र सिंह ने अंगवस्त्रम् तथा स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान किसानों ने वहां उपस्थित जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से धान खरीद के लिए रामपुर तथा सिकंदरपुर क्रय केंद्रों को आरंभ करने व अन्य की संख्या बढ़ाने तथा हिनौती माइनर को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान विजय सिंह पटेल, अवधेश पटेल, अनिल सिंह ,संजीव कुमार पटेल ,सतीश सिंह, रणजीत सिंह, सुभाष सिंह, चंद्रशेखर पटेल मौजूद रहे।