फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers shouted, will not give land at any cost

किसानों ने भरी हुंकार, किसी कीमत पर नहीं देंगे जमीन

Sun, 11 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers shouted, will not give land at any cost
नियामताबाद के जफरपुर में बैठककर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो के विस्तारीकरण का विरोध करते किसान। - फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट (यूपीएसआईडीसी) की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो के विस्तार के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार की सुबह किसानों ने जफरपुर स्थित डीह बाबा मंदिर के पास बैठक कर एक बार फिर एलान किया कि वे किसी कीमत पर जमीन नहीं देंगे। बताया कि भूमि अधिग्रहण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

नियमताबाद विकास खंड के जफरपुर, हिसामपुर और चंदरखा गांव के किसानों की जमीन औद्योगिक क्षेत्र फेज टू के लिए अधिग्रहित की जा रही है। इसमें करीब 70 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है। किसानों ने कहा कि सरकार नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से जमीन हड़पना चाहती है। जीविका का एकमात्र साधन यही है। कहा कि यदि सरकार जमीन का अधिग्रहण कर लेगी तो ग्रामीणों के सामने जीवन यापन की समस्या आ जाएगी। जबकि इसके पूर्व भी सरकार ने रेलवे, हाईवे व औद्योगिक क्षेत्र फेज दो के लिए भूमि ले ली है। अब जो जमीन रोजी-रोटी के साधन के रूप में बची है। उसे भी सरकार ले लेना चाहती है। किसी भी कीमत पर जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। इस मौके पर हीरा यादव, बिहारी मास्टर, हृदय नारायण सिंह, बृजेश सिंह, बैजू यादव, राजीव गुप्ता, हजारीलाल, अनिल, सुनील, पारस यादव, निर्मला देवी, बच्चन सिंह, दशरथ यादव, यदुनाथ, सोमनाथ, मुरारी, दुक्खू, सराहु, रतन कुमार, राम लखन पाल, गिरजा पाल, शांति, प्रभावती, सुशीला, कुमारी, बेबी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed