फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers reached NH with paddy, staged

धान लेकर एनएच पहुंचे किसान, दिया धरना

Thu, 31 Dec 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached NH with paddy, staged
कंदवा। धान खरीद न होने से नाराज क्षेत्र के कई गांव के किसान बुधवार को सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राज मार्ग पर धान रखकर धरना पर बैठ गए। अमड़ा में खुले यूपी एग्रो के क्रय केंद्र पर तैनात केंद्र प्रभारी के निलंबन की मांग पर अड़े किसानों को समझाने के लिए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां किसानों से उनकी नोकझोंक भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। अंत में डिप्टी आरएमओ द्वारा केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व केंद्र पर अन्य प्रभारी की तैनाती किए जाने के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मचवा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के पुत्र आकाश सिंह का आरोप था कि आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद अमड़ा क्रय केंद्र प्रभारी सुरजीत सिंह द्वारा धान खरीद नहीं की जा रही है। इससे नाराज आकाश अन्य किसानों के साथ लामबंद होकर ट्रैक्टर ट्राली पर धान रखकर केंद्र के समीप पहुंचे व सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर धान रखकर धरना देने लगे। किसानों ने मांगे नहीं माने जाने पर धान को आग के हवाले करते हुए आत्मदाह करने की चेतावनी दी। सूचना पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मिथिलेश पांडेय कंदवा व सैयदराजा थानाध्यक्ष और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसानों की मान मनौव्वल का दौर शुरू हुआ लेकिन किसान केंद्र प्रभारी के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। घंटों चली पंचायत के बाद मौके पर डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव पहुंचे। किसानों ने उनसे धान तौल में गड़बड़ी सहित अन्य शिकायतें कीं। साथ ही एक किसान व केंद्र प्रभारी के बीच हुई वार्तालाप का ऑडियो भी सुनाया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए डिप्टी आरएमओ ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को निर्देशित किया। डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में धान खरीद में कहीं से भी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। अमडा केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर हुए एक-दो दिन के भीतर नए प्रभारी की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed