{"_id":"62016f0703ee7f5b00171cf0","slug":"farmers-protested-for-paddy-purchase-chandauli-news-vns6373812171","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद न होने से आक्रोशित किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद न होने से आक्रोशित किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबगंज। धान खरीद के लिए किसानों को परेशान करने का आरोप लगाकर स्थानीय धान क्रय केंद्र परिसर में सोमवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम को किसानों ने धान खरीद की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि विपणन शाखा की ओर से रामपुर गांव में धान खरीद केंद्र स्थापित किया गया है। केंद्र पर अब धान खरीद पूरी तरह बंद हो चुकी है जबकि केंद्र के गेट के बाहर श्यामलाल मौर्य, प्रताप पांडेय, प्रकाश पांडेय, चंदन सिंह, सूर्यकांत व जंगबहादुर सिंह के धान लदे ट्रैक्टर खड़े हैं। वहीं जिन किसानों का धान खरीदा गया उनको पावती रसीद भी नहीं दी गई है। आरोप लगाया कि किसान अंगूठा लगाने के लिए रोज केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी उन्हें टाल दे रहे हैं। इससे अभी तक सुनिता देवी, पप्पू चौहान, कृष्णानंद, नवलकिशोर, राधेश्याम, योगेंद्र सिंह, रजिंदर सिंह सहित एक दर्जन किसानों का अगूंठा ही नहीं लग पाया है। इस संबंध में एसडीएम चकिया को भी बीते पांच फरवरी को पत्रक सौंपा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाकियू के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। इससे पहले ही खरीद बंद कर दी गई है। चेताया कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो यूनियन धरना प्रदर्शन तेज करने को बाध्य होगा। इस संबंध में विपणन शाखा प्रभारी उपेंद्र सागर ने बताया कि किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। धरना प्रर्दशन में जितेंद्र तिवारी, सतीश चौहान, अनूप तिवारी, मनोज यादव, वीरेंद्र चौहान, बद्री यादव, छोटू चौहान, सूर्यकांत, फिरोज खान, कमलापति पांडेय, उदयनारायण चौहान रहे।
रिपोर्ट- रामाशीष विश्वकर्मा
संपादन- धनंजय
बाइट- 1717
विज्ञापन
रिपोर्ट- रामाशीष विश्वकर्मा
संपादन- धनंजय
बाइट- 1717