फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers protested by standing in water

नाराज किसानों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया

Sun, 01 Nov 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested by standing in water
नौगढ़ के कोठी घाट पर फसल डूबने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। बांध का पानी न खोले जाने से बाघी गांव के कोठी घर स्थित खेल जलमग्न हो गए है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने शनिवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि धान की तैयार फसल पानी में डूबने से पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि प्रत्येक वर्ष बांध का पानी छोड़ दिया जाता था, जिससे धान की कटाई भी हो जाती थी और खरीफ की फसल भी लग जाती थी। इस बार बांध का पानी नहीं छोड़े जाने से लगभग डेढ़ सौ किसानों की फसलें पानी में डूबी हुई हैं, खेत में पानी भरे होने के कारण किसान धान की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि समय पर अगर धान की कटाई नहीं हुई तो काफी परेशानी होगी और फसल भी खराब हो जाएगी।। कहा कि जबकि इसकी शिकायत कई बार विभाग के अधिकारियों से जा चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने चेताया कि जल्द ही बांध का पानी नहीं खोला गया तो सभी लोग तहसील पर धरना प्रदर्शन करने लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विकास जायसवाल, सुशीला, गुड़िया, वेचन मद्धेशिया, रोजन, मुनेश्वरी, नूरजहां बेगम, शांति , राजनाथ, उदय, चंदा साहनी, उर्मिला, पुनीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed