फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers picket finish

किसानों का धरना खत्म

Sat, 13 Jun 2015 01:58 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers picket finish
क्षेत्र के डेढ़गावां गांव में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान 
विज्ञापन
यूनियन के बैनर तले दो जून से प्रारंभ किसानों का धरना अधिकारियों के  आश्वासन के बाद 11 वें दिन शुक्रवार को समाप्त हो गया।

 जिला प्रशासन की तरफ  से पहुंचे कृषि, पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियो के आश्वासन के  बाद धरने की अध्यक्षता कर रहे किसान नेता कन्हैया सिंह ने किसानों से  परामर्श कर धरने को समाप्त करने का फैसला किया।
धरनास्थल पर  शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, सहायक अभियंता चंद्रप्रभा केएन  सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आरए रजक पहुंचे और किसानों से बातकर धरना  समाप्त करने का आग्रह किया।

 इस अवसर पर सहायक अभियंता चंद्रप्रभा केएन  सिंह ने कहा कि किसान धान की खेती करें विभाग द्वारा अवश्य पानी उपलब्ध  कराया जाएगा। यदि प्रकृति ने साथ दिया तो किसानों को इस बार निराश नहीं  होना पडेगा। उन्होंने किसानों से धान की अग्रिम प्रजातियों की खेती करने का  आह्वान किया।

वहीं सहायक अभियंता आरए रजक ने कहा कि धीना-जमानियां मार्ग  में साढ़े नौ किमी निर्माण कार्य कराने के लिए शासन से 1 करोड़ 4 लाख 69  हजार रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं।

 शीघ्र ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू  करा दिया जाएगा। वहीं जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह ने किसानों की हर  समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रमेश सिंह, संतविलास सिंह,  रामइकबाल सिंह, रामेश्वर सिंह, रामजी सिंह, इमरान खां, संतोष कुमार,  वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed