फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers agitation for urea

किसानों ने यूरिया के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 07 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers agitation for urea
क्षेत्र की सहकारी समितियों से यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार
विज्ञापन
को स्थानीय समिति के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि किसान जरूरत पड़ने पर बाजारों से ऊंचे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को जब नहर में पानी की आवश्यकता होती है, तो नहरें सूखी रहती हैं, जब बिजली चाहिए होती है, तो क्षेत्र में बिजली अनियमित रूप से कटी रहती है। और जब किसानों को खाद की जरूरत होती है, तो सहकारी समितियां हाथ खड़े कर देती हैं।


  अब बरसात बाद जब हम किसानों को खेतों में डालने के लिए खाद की जरूरत है। तब किसान साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं नहीं मिल रही है। किसानों का कहना था कि खाद का सरकारी रेट 315 रुपये प्रति बोरी है। जबकि निजी दूकानदारों द्वारा प्रति बोरी यूरिया 440 से 500 तक वसूला जा रहा है।


 यह खाद भी दूकानदार किसी की सिफारिश पर ही दे रहे हैं। इस संबंध में एआर कोआपरेटिव राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में ही यूरिया खाद की उपलब्धता नहीं है, तो समितियों पर कहां से उपलब्ध होगी। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश मिश्रा, रामाज्ञा यादव आदि रहे।


 उदयनाथ राय, सदानंद राय, भुल्लू यादव, राम अवध, बंदी गोंड, छोटे सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed