फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fares up to 40% higher, yet special trains are still not arriving on time

Chandauli News: 40 फीसदी तक ज्यादा किराया, फिर भी समय पर नहीं पहुंच रहीं स्पेशल ट्रेनें

Sun, 25 Oct 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fares up to 40% higher, yet special trains are still not arriving on time
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों में सामान्य के मुकाबले 40 प्रतिशत तक ज्यादा किराया लिया जा रहा है। इसके बावजूद ये ट्रेनें नियमित ट्रेनों के मुकाबले भी विलंब से चल रही हैं। यात्री लगातार एक्स पर इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनें लगातार विलंबित हो रही हैं। शनिवार की शाम पांच बजे तक अप की ओर जाने वाली अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस छह घंटे, गया-दिल्ली स्पेशल फेयर साढ़े चार घंटे, मुंबई लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल फेयर सवा दो घंटे और हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल फेयर साढ़े सात घंटे विलंबित रही। इसी तरह दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और पुणे-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल फेयर चार घंटे देरी से चली।
विज्ञापन

डाउन की ओर जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल फेयर सवा पांच घंटे, धनबाद-सोगारिया स्पेशल फेयर पौने छह घंटे और कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटे विलंबित रही। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस सवा घंटे और नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक घंटे देरी से चली। वहीं, दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल फेयर सवा चार घंटे, योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल फेयर तीन घंटे, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस सात घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे और आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस तीन घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एक्स पर राजीव ने डीआरएम पीडीडीयू, अश्विनी वैष्णव और पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर को टैग कर शिकायत की। उन्होंने लिखा कि 01912 को स्पेशल फेयर बनाकर चलाया जा रहा है, लेकिन इसे बैलगाड़ी की तरह चलाना रास नहीं आ रहा है। अन्य यात्रियों ने भी ट्रेनों के विलंबित होने की शिकायत की है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनें विलंबित हो रही हैं। ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed