फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Falsely married, accused of sexual abuse

झूठी शादी रचा यौन शोषण का लगाया आरोप

Sat, 30 Apr 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Falsely married, accused of sexual abuse
चहनिया। बलुआ थानाक्षेत्र के एक कस्बा स्थित किराये के मकान में रहकर प्राइवेट जॉब करने वाली युवती ने एक युवक पर झूूठी शादी रचाकर तीन वर्षों तक यौन शोषण करने को आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवक द्वारा चार बार जबरन गर्भपात करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धानापुर थाना क्षेत्र के एकगांव की रहने वाली युवती ने पुलिस अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया है कि पढ़ाई के उद्देश्य से वह कस्बा स्थित एक किराये के मकान में रहती है। भरण पोषण के लिए प्राइवेट जॉब भी करती है। बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसके कमरे के बगल में ट्यूशन पढ़ाने वाला एक युवक उसके संपर्क में आ गया। आरोप है कि कुछ समय बाद युवक ने युवती के मांग में सिंदूर डालकर झूठी शादी रचा ली । बताया कि युवक उसके साथ शारीरिक संबंध में बनाया। बताया कि युवक ने तीन वर्षों के भीतर चार बार उसका गर्भपात कराया गया। पांचवी बार गर्भधारण की जानकारी होने पर युवक उसके ऊपर फिर से गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। वहीं युवक द्वारा ऐसा नहीं करने पर उसे छोड़ने की धमकी दी। वहीं जिद पर अड़े रहने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। युवती पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed