फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fake firm giving job busted, operator absconding

नौकरी देने वाली फर्जी फर्म का भंडाफोड़, संचालक फरार

Fri, 17 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fake firm giving job busted, operator absconding
चंदौली। नौकरी देने और तमाम सुविधाओं के नाम पर वसूली करने वाले एक फर्जी फर्म का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने फर्म के पंफ्लेट, महिला कार्ड व ग्रामीण महिला स्वास्थ्य मिशन योजना के लिए पंजीकरण फार्म बरामद किया। छापेमारी के दौरान संचालक पुलिस को चकमा देकर निकल गया। हालांकि पुलिस भुक्तभोगियों के बयान के आधार पर छानबीन में जुटी है। शुक्रवार को एएसपी दयाराम ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि सदर कोतवाली के बसिला गांव निवासी चंद्रशेखर मौर्या ने निशांत समाज कल्याण फाउंडेशन नामक फर्जी कंपनी बनाई है। इसमें काम करने के लिए जनपद स्तर पर जिला प्रभारी, ब्लाकों में सुपरवाइजर व गांवों में महिला मित्रों की नियुक्ति की। जालसाज ने अधिकारी व प्रशासन के सहयोग से कंपनी संचालित करने का दावा कर ग्रामीण महिला स्वास्थ्य मिशन नाम की फर्जी योजना चलाई। कर्मियों के जरिए योजना के नाम पर गांवों में सदस्य बनाए गए। महिलाओं को मुफ्त सैनेटरी नैपकीन, साल में दो बार स्वास्थ्य जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, स्वरोजगार के लिए लघु व कुटीर उद्योग लगाने को लोन दिलाने का झांसा देकर प्रति सदस्य 20 रुपये शुल्क वसूला गया। कंपनी संचालक ने जिला प्रभारी को 42 हजार, सुपरवाइजर को 25 हजार व महिला मित्र को 10 हजार रुपये मानदेय देने का वादा किया था, हालांकि कर्मियों को फूटी कौड़ी नहीं मिली। महिला मित्रों की ओर से वसूले गए 1.03 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। यह आंकड़ा सिर्फ चंदौली का है। जनपद के साथ ही वाराणसी, गाजीपुर, मीरजापुर, जौनपुर समेत आसपास के 12 जिलों में फर्जी कंपनी संचालित कर रहा है। हर जिले में लोगों को झांसा देकर इसी तरह पैसा वसूला गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। दूसरे जिलों से संपर्क साधा जा रहा है। ताकि फर्जीवाड़े के रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस टीम में कोतवाल अशोक मिश्रा, एसआई मनोज पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed