{"_id":"65ccaee9afe301a8e70c44b3","slug":"facebook-love-cheating-and-fraud-of-3-lakh-rupees-after-converting-religion-and-getting-married-in-chandauli-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: खुद को कमांडो बता फेसबुक पर प्यार में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कर की शादी; 3 लाख रुपये का लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खुद को कमांडो बता फेसबुक पर प्यार में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कर की शादी; 3 लाख रुपये का लगाया चूना
Wed, 14 Feb 2024 05:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:46 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की युवती ने उत्तर प्रदेश के चंदौली के युवक के खिलाफ एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि युवक ने फेसबुक पर खुद को कमांडो बताकर प्यार की जाल में फंसाया। फिर धर्म परिवर्तन कर शादी की। इसके बाद युवती के घर से तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक युवक पर दो वर्ष पहले फेसबुक से पश्चिम बंगाल की एक युवती को प्यार के जाल में फंसाने का आरोप है। युवती को फंसाने के बाद युवक ने पश्चिम बंगाल जाकर शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया और खुद को सेना का कमांडो बताकर कोर्ट में शादी भी की। शादी के कुछ महीने बाद ही युवक युवती के घर से तीन लाख रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गया। युवती ने एसपी डॉ. अनिल कुमार के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल के बाजार पाड़ा, रामपुर हॉट निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि 2022 में चंदौली के सदर कोतवाली के डेवढिल गांव के रहने वाले युवक से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ। फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया। इसके बाद युवक प्रेमिका युवती के बताए हुए पते पर पश्चिम बंगाल पहुंचकर 17 जनवरी 2023 को धर्म परिवर्तन कर कोर्ट में शादी की। कुछ महीने रहने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। मंगलवार को प्रेमिका चंदौली एसपी आफिस पहुंची।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि पहले आर्मी में कमांडो होने का झांसा देकर शादी की। इसके बाद वहां से युवक तीन लाख नगद व जेवरात लेकर फरार हो गया। इस संबंध में कोतवाल गगन राज ने बताया कि मामला वेस्ट बंगाल में चल रहा है। कोर्ट के फैसले के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन