फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Explanation sought from absent drug inspector and GMDIC

Chandauli News: डीएम ने अनुपस्थित ड्रग इंस्पेक्टर और जीएमडीआईसी से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 22 Aug 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent drug inspector and GMDIC
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कर, करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

डीएम ने विभागवार वसूली की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापार कर, बाट माप, आबकारी, स्टाम्प, परिवहन, वन विभाग, विद्युत व मंडी कर विभाग को विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।
बैठक में बिना सूचित अनुपस्थित रहने पर ड्रग इंस्पेक्टर और जीएमडीआईसी से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, लंबित वादों के निस्तारण, वरासत दर्ज करने की स्थिति में सुधार और राजस्व न्यायालय में एक साल से अधिक लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दफ्तरों में समय से बैठें, जनता की शिकायतें सुनें और निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक रतन वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम, आबकारी अधिकारी, खान अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed