फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Excess of revenue matters

समाधान दिवस में राजस्व के मामलों की रही अधिकता

Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Excess of revenue matters
पीडीडीयू नगर। जिले के सभी थानों पर आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े मामलों की अधिकता रही।पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान किया। हालांकि अधिकतर मामलों को जांच के लिए रख लिया गया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में पांच समस्याएं आई। इसमें चार का समाधान किया गया। एसडीएम पीडीडीयू नगर अविनाश कुमार ने मामलों को गंभीरता से सुनने और पूरी जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। चंदौली संवाददाता के अनुसार चंदौली सदर कोतवाली में 15 पड़े प्रार्थना पत्र में दो का हुआ निवारण किया गया। अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने की। इस मौके पर सीओ राजवीर सिंह, कोतवाल संतोष सिंह रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा। एसडीएम मनोज पाठक और सीओ अनिरुद्ध सिंह की मौजूदगी में स्थानीय कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 13 मामलों में छह का समाधान किया गया। एसडीएम मनोज पाठक ने कहा कि राजस्व मामलों को गंभीरता से लेते राजस्व टीम निस्तारण करे। इस मौके कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई मनोज सिंह, मोहन प्रसाद, बीरचंद यादव, रामपति यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
कंदवा में नहीं हुए एक भी समाधान
कंदवा। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एक पुलिस और छह राजस्व से संबंधित सहित सात प्रार्थना पड़े। इन्हे क्षेत्र के संबंधित लेखपालों को सौंप दिया गया। इस दौरान एसएचओ हरिश्चंद्र सरोज, कानूनगो मुनीब प्रसाद, दीपरंजन, पंचानन त्रिगुण, मनीष कुमार सिंह, अभिनव कुमार रहे।

धीना में तीन औश्र चकिया में 10 मामलों का निस्तारण
धीना/चकिया। धीना थाना पर आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह की देख रेख में आए छह प्रार्थना पत्रों में तीन का समाधान किया गया। चकिया कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में 14 प्रार्थना पत्र पड़े, इसमें 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। थाना दिवस पर पहुंचे फरियादियों की फरियाद अधिकारियों द्वारा दोनों पक्ष के सुलह समझौते के बाद क्षेत्र के सिकंदरपुर,भभौरा भीषमपुर, शिकारगंज के 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed