फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ex troops tells the Problems

पूर्व सैनिकों ने बताईं समस्याएं

Mon, 23 Feb 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 23 Feb 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
ex troops tells the Problems
जिला पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक रविवार की दोपहर पालीटेक्निक परिसर
विज्ञापन
के सभागार में हुई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को रखा।

अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। अंत में पूर्व सैनिकों ने 12 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह को पूर्व सैनिकों ने 12 सूत्रीय मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के साथ नए लाइसेंस की स्वीकृति में तमाम तरह की परेशानी आती है। शासनादेश के तहत पूर्व सैनिकोें की बैठक नियमित नहीं होती है, जिसके चलते सैनिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।

पूर्व सैनिकों की समस्याओं को देखते हुए जिला सैनिक पुनर्वास कक्ष का निर्माण विभागीय कार्यालय के निर्माण के साथ मानक के अनुसार होना चाहिए।


साथ ही जिला मुख्यालय पर सैनिक विश्राम गृह की व्यवस्था की जाए।

मृतक आश्रितों के घरवालों की समस्याओं का निराकरण जिला कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी अवश्य करें। इस पर मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी। जल्द ही समस्याओं को शासन से अवगत करा दिया जाएगा।

एएसपी जियालाल यादव ने शस्त्र लाइसेंसों की प्रक्रिया में पूर्व सैनिकों को वरीयता देने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, भीम सिंह, एनके सिंह, बीआर चौधरी, आरबी यादव, जलालुद्दीन, बैजनाथ राम, बालचरण आदि उपस्थित रहे। संचालन एसएन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed