फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Evaluation of copies will be done from today

आज से होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Fri, 22 Apr 2022 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies will be done from today
चंदौली। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार से जिले के तीन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। बोर्ड परीक्षा के कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी विभाग की ओर पूर्ण हो चुकी है। जनपद में अनुभवी शिक्षकों द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन के बाबत बोर्ड की ओर से गोपनीयता के आधार पर सूचित कर दिया गया, ताकि पारदर्शिता के तहत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 94 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त होने के बाद मूल्यांकन की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर पूर्ण कर लिया गया है। इस बार कॉपियों का मूल्यांकन जनपद के 3 केंद्र बनाए गए हैं। जहां बोर्ड परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की नजर में किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया और नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय शामिल है। जहां पर यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। संभावित मूल्यांकन केंद्रों पर जरूरी तैयारियां भी विभाग के निर्देश पर शुरू की गई हैं। जिससे मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया जाएगा। वहीं इसमें अनुभव शिक्षकों को लगाया गया है।साथ ही उन्हें यह भी निर्देशित किया जाएगा कि पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ मूल्यांकन कर का करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। बोर्ड की ओर से शिक्षकों की सूची उनके पते पर भेज दी गई है। साथ ही गोपनीयता बरती गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। जनपद में तीन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी। ड्यूटी में लगे शिक्षकों को बोर्ड की ओर से प्रपत्र भेज दिए गए और उन्हें निर्देशित किया गया कि समय से केंद्र पर पहुंचकर मूल्यांकन का कार्य संपन्न कराए।-डॉ विजय प्रकाश सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed