फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   esadeeem ke nireekshan mein kray kendron par milee aniyamitata

एसडीएम के निरीक्षण में क्रय केंद्रों पर मिली अनियमितता

Sat, 05 Dec 2020 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
esadeeem ke nireekshan mein kray kendron par milee aniyamitata
सकलडीहा। एसडीएम ने शुक्रवार को क्षेत्र स्थित विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई क्रय केन्द्रों खुुले मिले तो कई केंद्रों पर ताला लगा मिला। वहीं कुछ केंद्रों पर खरीद के नाम पर खानापूर्ति भी किए जाने का मामला सामने आई। एसडीएम ने बंद क्रय केंद्र संचालकों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। एसडीएम के निरीक्षण से क्रय केन्द्र संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

धान की खरीदारी को लेकर शासन ने सख्त निर्देश दिये है। इसके बाद भी सकलडीहा तहसील क्षेत्र में विपणन केंद्र से लेकर प्राइवेट क्रय केन्द्रों पर खरीदारी के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति हो रही है। इसके कारण किसान अपने धान को औने पौने दाम में बिचौलिया और राइस मिलरों को देने को मजबूर है। क्रय केंद्रों की दयनीय स्थिति पर किसानों की ओर से मिली शिकायत पर एसडीएम प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को क्रय केन्द्र बछौली, प्रभुपुर, बद्रीसाड़ा और विपणन केंद्र धानापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान बछौली केंद्र प्रभारी अनुपस्थित रहे। वहीं आवंटित 250 बोरे में से मात्र 53 बोरी ही मौजूद रही वहीं कोई रजिस्टर भी मौके पर नहीं मिला। किसानों ने शिकायत की कि क्रय केन्द्र संचालक द्वारा धान की खरीदारी तक नही की जाती है। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही । इसके अलावा प्रभुपुर में खरीदारी जारी रहा। बद्रीसाड़ा में बिना नमी मापक यंत्र के खरीदारी करने का आरोप किसानों ने लगाया। विपणन केन्द्र धानापुर में 2000 बोरे मिले। वहां खरीदारी लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद की बात सामने आई। इस बाबत एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्धारित क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू नही करने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बिचौलियों द्वारा खरीदारी पर एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed