फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Epriwartn bring home the earthquake

परिवर्तन यात्रा ही लाएगी भूचाल

Fri, 11 Nov 2016 01:44 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 11 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Epriwartn bring home the earthquake
सभा के दौरान लोगों का अभिवादन करते अतिथिगण।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाएगी।  सपा, बसपा  और कांग्रेस की नीतियों से जनता ऊब चुकी है और अब उनकी निगाह  भाजपा पर टिकी  हुई है। यात्रा का संदेश प्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव  लाएगा और यह बदलाव  प्रदेश के शासन में मील का पत्थर होगा। यह उद्गार भाजपा परिवर्तन यात्रा के मुगलसराय स्थित इंडियन  इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के अपना दल सांसद हरवंश सिंह ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि  परिवारवाद की आग में झुलस रहा मुलायम परिवार पहले अपना मामला सुलझाए। जो अपने घर का मसला नहीं सुलझा सकता, वह प्रदेश नेतृत्व कैसे कर सकता है? विकास  के नाम पर केंद्र द्वारा किए गए कार्यों को अपना बताकर प्रदेश सरकार जनता  को गुमराह कर रही है। लेकिन अब हर नागरिक जागरूक हो गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने  कहा कि परिवर्तन यात्रा का मकसद जनता में भाजपा के प्रति विश्वास जगाना है  कि जिस तरह केंद्र सरकार देश का विकास कर रही है, प्रदेश का विकास भी  करेगी। सपा के परिवारवाद की लड़ाई ने यूपी के विकास को काफी पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंदौली के विकास को केंद्र सरकार ने गति दी है। मिनी महानगर मुगलसराय समेत जनपद के विभिन्न हिस्सों में विकास के कई कार्य किए गए। प्रदेश की सत्ता में आने के बाद भाजपा का प्रमुख कार्य प्रदेेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है, जिसमें जनता का सहयोग भरपूर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को वाराणसी के पूर्व मेयर और यात्रा संयोजक कौशलेंद्र सिंह पटेल समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान काशी क्षेत्र के यात्रा संयोजक सुधीर मिश्रा, सह संयोजक संतोष शुक्ला, क्षेत्रीय निवास प्रमुख रमेश जायसवाल, सुधीर चौहान, राहुल जायसवाल, एमएलसी केदार नाथ सिंह, डा. विश्वनाथ चौहान, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह,  जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, हरवंश उपाध्याय, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, रोहित सिंह, नीरज सिंह, सुरेंद्र चौहान, मधु खरवार, दर्शना सिंह, साधना सिंह, रूपा गायेन, देविका समेत हजारों कार्यकर्ता रहे।
और जनता मौजूद रही। इनसेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed