फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entrepreneurs associated with Matikala will get power driven chalk

माटीकला से जुड़े उद्यमियों को मिलेगा पावर चालित चाक

Thu, 21 Apr 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs associated with Matikala will get power driven chalk
पीडीडीयू नगर। जिले में माटीकला और माटी शिल्प से जुड़े उद्यमियों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जिला ग्रामोद्योग विभाग ने पहल की है। इसके तहत माटीकला एवं माटी शिल्पकला से जुड़े उद्यमियों को माटीकला टूल किट्स पावर चालित चाक (पाटरी व्हील) का वितरण किया जाएगा। किट्स प्राप्त करने के लिए उन्हें आवेदन करना होगा। माटीकला के अनुभव, तकनीकी ज्ञान , विपणन योग्यता के आधार लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में मिट्टी के बर्तन, कुल्हड़ आदि बनाने वाले कारीगरों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। इसमें मिट्टी की अनुपलब्धता तो आड़े आ ही रही प्लास्टिक से बने बर्तनों की मांग बढ़ने से मिट्टी के बर्तन की खरीद में कमी आई है। ऐसे में माटीकला से जुड़े उद्यमी इस धंधे से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से माटीकला बोर्ड की स्थापना कर इससे जुड़े उद्यमियों को रोजगार सृजन के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि वे रोजगार के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। बोर्ड की ओर से समय-समय पर कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, उन्नत किस्म के टूलकिट एवं वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है।विभाग की ओर वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत माटीकला टूल किट्स वितरण के लिए 18 से 55 वर्ष के लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 26 अप्रैल तक इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन करना है।
विज्ञापन

जिले में रोजगार सृजन के उद्देश्य से माटीकला से जुड़े उद्यमियों में टूल किट्स का वितरण किया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कोई भी योग्य उद्यमी आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरन श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed