फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entering the house and attacking women and children with sharp weapons

घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला व बच्चों पर हमला

Sun, 20 Mar 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Entering the house and attacking women and children with sharp weapons
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर स्थित एक घर में शुक्रवार की रात घुसे लोगों ने महिला व उसके बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान महिला व उसके तीन बच्चों को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आ गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान एक किशोर और किशोरी की हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पूरा मामला पुराने जमीन विवाद से संबंधित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर निवासी कुंदन प्रजापति का जमीन को लेकर पास के ही लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। कुंदन प्रजापति शुक्रवार की रात अपने कमरे में सोने चले गये। वहीं उनकी पत्नी रेखा (35), बड़ी बेटी अर्चना (19), छोटी बेटी वंदना (17) व सबसे छोटा बेटा विकास (15) एक कमरे में सो रहे थे। अर्चना ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बहन देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली कि तभी वहां आये कुछ लोगों ने उसका मुंह दबा दिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान किसी ने उसके पिता के कमरे के दरवाजे की कुंडी भी बाहर से बंद कर दी। बताया कि उन लोगों ने उसकी मां समेत भाई व उसके ऊपर भी हमला कर दिया। इसके बाद सभी लोग मौके से भाग गये। इस दौरान महिला समेत दोनों लड़कियों व लड़के के हाथ, मुंह व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आ गई। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विकास और वंदना की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट -1745
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed