फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Enhanced cold rain

रिमझिम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Mon, 15 Dec 2014 01:44 AM IST
संवाददाता चंदौली अमर उजाला
संवाददाता चंदौली अमर उजाला Updated Mon, 15 Dec 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
Enhanced cold rain
 रिमझिम बारिश ने रविवार को मौसम के मिजाज को एकदम से बदल दिया। सुबह जहां आसमान में बादल छाए होने से ठंड में कमी थी, वहीं दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश ने गलन और ठंडक को बढ़ा दिया। 
विज्ञापन


इससे लोग ठुठरने को विवश हो गए। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा लिया। दूसरी ओर खेतों में पड़ी धान की फसल के प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है। सिवान में किसान धान के बोझ को समेटते हुए नजर आए।
विज्ञापन



 दरअसल बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए होने से किसान बारिश की संभावना से चिंतित थे। इसे देखते हुए किसान सिवान में काटकर छोड़ी गई धान की फसल को समेटने में तेजी से लगे हुए थे। रविवार को दोपहर बाद आसमान से रिमझिम फुहारे बरसने लगी। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए सिवान में जद्दोजहद करते नजर आए। अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज एकदम से बदल कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश की फुहारों से ठंड बढ़ गई। लोगों ने खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा दिया। सबसे अधिक दिक्कतें गरीब तबके के लोगों को हुई, जिनके पास सिर छिपाने के लिए खुद का आशियाना नहीं है। मौसम में परिवर्तन का असर रहा कि लोग शाम होने से पहले ही घरों के अंदर कैद हो गए और खुद को गर्म करने के लिए हिटर और अलाव का सहारा लिया।



दूसरी ओर रिमझिम बारिश से सड़कों पर किचड़ फैल गया। वहीं शिकारगंज में रविवार को पूरे दिन ठंड से आम जनजीवन प्रभावित रहा।


बूंदा बांदी से गलन बढ़ गई है। क्षेत्र के संतोष , राममोहन, राजेश कुमार, राकेश पांडेय ने गलन को देखते हुए गांवाें में अलाव जलाने की मांग तहसील प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed