फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Engineers invent new things to make life easier

Chandauli News: जीवन को आसान बनाने के लिए इंजीनियर करते हैं नए अाविष्कार

Wed, 17 Sep 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Engineers invent new things to make life easier
पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीआरएम उदय 
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। अभियंता जीवन को आसान बनाने के लिए नए आविष्कार करते हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल भी इंजीनियरिंग के दम पर नित नई उपलब्धियां गढ़ रहा है।
विज्ञापन

ये बातें ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में स्थित सामुदायिक भवन में अभियंता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहीं। इसके पूर्व भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत डीआरएम उदय सिंह मीना, एडीआरएम दिलीप कुमार सहित अन्य अभियंताओं ने भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि पुराने समय के इमारत हमें इंजीनियरिंग की महत्ता को समझाते हैं। हम सभी को एम विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेते हुए इंजीनियंरिंग के क्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की जरूरत हैं। एडीआरएम दिलीप कुमार ने कहा कि इंजीनियरिंग सिर्फ डिग्री से नहीं बल्कि सोच से आती है।
हर किसी को नई सोच के साथ काम करने की जरूरत है। इसके पूर्व डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से एम विश्वेश्वरैया की जीवनी और पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने इंजीनियर्स एसोसिएशन को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके पूर्व सेवानिवृत्त इंजीनियरों को सम्मानित किया गया।

वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्वेश मिश्रा, नेम कुमार नीरज, टिंकू राय, एमके सोनी, जेपी मीणा, कुमार अंशुमन, रहे। ध्यक्षता यूसी मौर्या ने और संचालन आरएसपी सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed