फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Engine failure, the train stopped for four hours

इंजन में खराबी, चार घंटे रुकी ट्रेन

Sun, 10 May 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला संवाददाता। मुगलसराय
अमर उजाला संवाददाता। मुगलसराय Updated Sun, 10 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Engine failure, the train stopped for four hours
डाउन दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने से शनिवार की सुबह पौने 11 बजे रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन को दो घंटे बाद धीना स्टेशन लाया गया। यहां पानी न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में मुगलसराय से दूसरा इंजन पहुंचने पर ट्रेन पौने तीन बजे रवाना की गई।
विज्ञापन


  मुगलसराय से चलने के बाद दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई और वह पौने 11 बजे भैसउर गांव के सामने खड़ी हो गई। किसी तरह ट्रेन को 12 बजकर 50 मिनट पर धीना स्टेशन लाया गया। यहां यात्रियों ने पानी के लिए स्टेशन मास्टर के कक्ष में हंगामा किया।
विज्ञापन


 मुगलसराय से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन को चार घंटे बाद 2 बजकर 50 मिनट पर रवाना किया गया। इस संबंध में स्टेशन मास्टर अमरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते ट्रेन खड़ी कर दी गई थी। मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने कहा कि मामला पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल का है।  दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के  इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना पर यहां से एक इंजन धीना रेलवे स्टेशन भेजकर ट्रेन रवाना कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed