फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Encroachment should be removed from the roads: DM

सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर की जाए प्रभावी कार्रवाई: डीएम

Thu, 26 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachment should be removed from the roads: DM
चंदौली। मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने सड़क से अतिक्रमण हटवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और परेशानी होती है। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के विषय में प्रचार-प्रसार करने और अभियान चलाकर लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट आदि की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अवैध होर्डिंग्स को भी हटाए जाएं। अवैध पार्किंग स्थलों को हटवा कर व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर दुकानों, प्रतष्ठिानों के सामने सड़कों व पटरियों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल खाली कराया जाए। रेहड़ी व पटरी वालों को निर्धारित स्थलों पर ही व्यवस्थित कराया जाए। पीडीडीयू नगर स्थित सब्जी, फल मंडी स्थल पर अवैध रेहड़ी पटरी वालों को हटाया जाए। सड़कों पर अवैध रूप से रखी गिट्टी व बालू आदि को तत्काल हटवा दिया जाए। दुकानों के सामने अतिक्रमण को चिह्नित कर खाली कराने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाए। यातायात व परिवहन विभाग सड़कों पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को सीज करने व डग्गामार वाहनों के सीज करने की कार्रवाई करे। एआरटीओ प्रवर्तन व यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि नो एंट्री के समय ट्रकों का परिचालन नहीं होना चाहिए। इस मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम उमेश कुमार, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डॉ. वाईके राय, डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed