{"_id":"f0bb480e96543a4ef3cf336858172b63","slug":"encompass-for-road-repair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत के लिए धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत के लिए धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 24 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से बदहाल पड़ाव-भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए आम आदमी पार्टी के
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने रविवार को पड़ाव चौराहे पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। साथ ही प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने, कानून व्यवस्था को ठीक करने, बिजली आपूर्ति सुधारने की भी मांग की।
इसके पूर्व पड़ाव चौराहे पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह आप कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां जिला सचिव यमुना सिंह ने रिजवान अहमद, डा. दयाराम, कलाप्रसाद सोनकर, राजकुमार यादव, प्रवीण कुमार चौबे को माला पहना कर धरने पर बैठाया।
इस मौके पर हुई सभा में जिला सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। जिस प्रचंड बहुमत से लोगों ने सरकार को प्रदेश की गद्दी सौंपी थी उस पर सरकार खरी नहीं उतरी है। प्रदेश में सरकार नाम की चीज ही नहीं रह गई है।
एक तरफ मुख्यमंत्री विकास के तमाम वादे कर रहे हैं, दूसरी तरफ हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य साधन पड़ाव-भूपौली मार्ग की मरम्मत तक नहीं हो रही है। पूूरी तरह खराब हो चुके सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं कि वाहन ही नहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि सड़क ही नहीं पड़ाव जैसे महत्वपूर्ण स्थल बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कहा कि इन मुद्दों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन, चक्का जाम तक हुआ। प्रदर्शन के बाद जनप्रतिनिधि यहां पहुंचते हैं और लोगों केे आश्वासन देकर चलते बनते हें। बावजूद इसके वर्षों से स्थिति जस की तस है।
चेतावनी दी कि इस बार जब तक मांग पूरी नही होगी, धरना जारी रहेगा।
इस अवसर पर अंबरीश सिंह, शिवपूजन गिरि, खुर्शीद आलम, नवीन पटेल, गलाम रसूल, बबलू अंसारी, मोहम्मद जावेद, रूबी कुमार, एखलाक अहमद, नसीम खां, आलोक निषाद, बजेश कुमार पटेल, आशीष सेठ, सुखराज साहनी, मंटू पांडेय आदि रहे। संचालन पंकज कुमार ने किया।