फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Emotion: The track itself has been prepared for the race

जज्बा: दौड़ के लिए खुद के खर्चे पर तैयार कर दी 16 सौ मीटर की ट्रैक

Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Emotion: The track itself has been prepared for the race
जज्बा: दौड़ के लिए खुद तैयार कर दी ट्रैक
विज्ञापन

ट्रैक पर दौड़ रहे हैं सौ से अधिक युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-14
पीडीडीयू नगर। हम अनहोनी को होनी करके दिखाएंगे। इस जज्बे वाली गीत के साथ देश सेवा के लिए सैनिक बनने का ख्वाब लिए सैकड़ों युवा जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, खलिहानों,पगडंडियों पर दौड़ लगाते और अभ्यास करते हैं। वहीं नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान पर तैयारी कर रहे युवा स्वयं के बल पर संसाधन बनाने में जुटे हैं। यहां सौ से अधिक युवा जेब खर्च से सोलह सौ मीटर की ट्रैक का निर्माण कर रहे हैं। ट्रैक लगभग पूरा हो चुका है। इस पर प्रतिदिन युवा घंटों पसीना बहा रहे हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान में प्रतिदिन सुबह शाम सैकड़ों युवा सेना और पुलिस में भर्ती के लिए अभ्यास करते हैं। बरसात में मैदान काफी ऊबड़ खाबड़ हो गया है। इससे युवाओं को दौड़ने में काफी परेशानी होती है। युवा खुद के खर्च पर ट्रैक्टर से परिधि का निर्माण कराया। इसके बाद सोलह सौ मीटर ट्रैक पर मिट्टी डाल रहे हैं। किसी से पानी का टैंकर मंगा कर इस गर्मी में पिच पर पानी डाल रहे हैं। युवा कठिन परिश्रम कर मैदान व ट्रैक की सफाई हर रविवार को करते हैं। युवाओं की अगुआई करने वाले इंद्रजीत चौहान ऊर्फ बैजू बताते हैं कि युवाओं में जोश है। सभी गरीब परिवार से आते हैं। पिछले एक साल से ट्रैक को बना रहे हैं। इसके लिए खुद चंदा एकत्र कर मिट्टी मंगा कर स्वयं इसे फैलते हैं। पंद्रह अगस्त और 26 जनवरी को झंडारोहण किया जाता है। दौड़ लगाने वाले युवा देश सेवा के भाव से ओत प्रोत हैं। सुमित, विशाल चौहान, विकास चौहान, किशन गुप्ता, जय मंगल यादव, दिलीप यादव, विशाल यादव, मोनू यादव, सुजीत तिवारी, मनोहर यादव का कहना है कि सरकार को भर्ती शुरू करनी चाहिए हैं। हम लोग काफी परिश्रम कर रहे हैं। समय के साथ उम्र भी घट रही है। युवा प्रतिदिन तीन से चार घंटे रियाज कर रहे हैं। संसाधनों के अभाव में भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे बल्कि हौसले के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चंदौली जनपद के इस ग्राउंड को युवा संवार कर अपने सपने को संवारने में लगे गई। रनिंग कोच इंडियन इंस्टीट्यूट ग्राउंड अमरजीत चौहान उर्फ बैजू ने कहा कि युवा यहां सेना भर्ती की तैयारी में जुटे हैं। तीन वर्ष से भर्ती न आने से भी युवाओं में नाराजगी है। दूसरी तरफ तैयारियों के लिए भी मुकम्मल इंतजाम नहीं है। इसी वजह से युवा स्वयं तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक व पीआरओ धीरज कुमार ने कहा कि लड़के मामूली पिच को खन खोदकर ठीक कर रहे होगें। रेलवे जल्द ही ग्राउंड को ठीक कराएगा।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed