फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity supply stopped for 36 hours in railway colonies

Chandauli News: रेलवे कॉलोनियों में 36 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sat, 13 Jul 2024 04:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for 36 hours in railway colonies
रेलवे काॅलोनियों में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान रेलवे कॉलोनी के रहवासियों ने बृहस्पतिवार की आधी रात के समय सेंट्रल कॉलोनी स्थित रेलवे विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। बुधवार की शाम तीन बजे से बृहस्पतिवार की देर रात तक बिजली आपूर्ति न होने से कॉलोनीवासी परेशान हो गए। बिजली आपूर्ति न होने के कारण पानी आपूर्ति भी नहीं हुई थी। बाद में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामा के बाद देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम बिजली गिरने से साहूपुरी बिजली उपकेंद्र में आई गड़बड़ी के कारण पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। नगर के साथ ही रेलवे कॉलोनियोंं में भी बिजली आपूर्ति बंद हो गई। नगर में बृहस्पतिवार की भोर में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन रेलवे कॉलोनियों में आपूर्ति शुरू नहीं हुई। बिजली आपूर्ति न होने से शास्त्री काॅलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट, आरपीएफ काॅलोनी, मासनगर नगर, सेंट्रल काॅलोनी, न्यू सेंट्रल काॅलोनी, लोको काॅलोनी, डीजल काॅलोनी, हापड़ काॅलोनी, पुलिस काॅलोनी सहित सभी कॉलोनियों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली गुल हो जाने पर कई कालोनियों में पर्याप्त पानी भी नहीं पहुंचा। कॉलोनिवासियों के प्रदर्शन की खबर सुनकर रेलवे सुरक्षा बल के एसआई जवानों के साथ पहुंचे। उन्होंने कॉलोनीवासियों को समझा बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। हालांकि कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed