फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity started crying as soon as summer started

गर्मी शुरू होते ही रुलाने लगी बिजली, तीन दिनों से हो रही कटौती

Sun, 20 Mar 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity started crying as soon as summer started
पीडीडीयू नगर। गर्मी शुरू होते ही लोगों को बिजली परेशान करने लगी है। पिछले तीन दिनों से हो रही कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली न रहने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात तो बिजली कटौती के कारण लोग पूरी रात सो नहीं पाए। होली पर कर्मचारियों की छुट्टी के कारण भी दिक्कत हुई। शक्ति भवन से पूरी बिजली मिलने के बाद भी लोकल फॉल्ट के कारण परेशानी हो रही है। बिजली विभाग का कहना है कि होलिका दहन के कारण भी फॉल्ट की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली भी लोगों को रूला रही है। बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन के कारण रात के 11 से भोर के तीन बजे तक सभी छह फीडरों की बिजली गुल रही। इससे लगभग पूरा नगर अंधकार में डूबा रहा। वहीं शुक्रवार को होली के दिन भी नगर के हनुमानपुर, चतुर्भुजपुर, रविनगर, पटेलनगर सहित करीब आधे नगर में सुबह के पांच से 10 बजे तक बिजली नहीं रही। हालांकि इस दिन लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ा क्योंकि नगर पालिका प्रशासन जनरेटर चला कर पानी की आपूर्ति करता रहा। बिजली कटौती का दौर शनिवार को भी जारी रहा। नगर के कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं रही। वहीं कई मोहल्लों में बिजली का कुछ-कुछ देर में आना जाना जारी रहा। बिजली न रहने से लोगों को शनिवार को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को होलिका दहन के कारण बिजली काट दी गई थी। इसके बाद भी बिजली के तारों के नीचे होलिका जलाने से गड़बड़ियां आ गई थीं। विभागीय कर्मचारियों ने पूरी रात मरम्मत कार्य कर भोर में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी थी। वहीं शुक्रवार को गर्मी बढ़ने से हुई हिटिंग के कारण कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। शरारती तत्वों के कसाब महाल में लगे ट्रांसफार्मर के समीप पटाखे चलाना महंगा पड़ गया। शनिवार की शाम चार बजे के करीब कुछ लड़के तिराहे पर लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर के समीप पटाखे जला रहे थे। उसी दौरान एक पटाखा ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। इसके बाछ ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हो गया। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने लगी और ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से करीब पांच सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्र के एई एके पांडेय अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने ट्रांसफार्मर के मरम्म्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। वहीं होली का दूसरा दिन होने के कारण वाहन न मिलने से मोबाइल ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाया जा सका है। देर शाम तक वाहन के इंतजाम में कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीटिंग बढ़ने और बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन किए जाने के कारण समस्याएं हुईं थीं। कर्मचारियों ने लगभग सभी गड़बड़ियों को दूर कर दिया है। रविवार से पूरे नगर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति शुरू हो जाएगी। प्रवीन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-दो, मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed