{"_id":"590c9b004f1c1b6a3d441e42","slug":"electricity-minister-declares-electricity-to-get-5-rupees-unit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राणा गुरजीत का एलान, जनता को 5 रुपये यूनिट मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा गुरजीत का एलान, जनता को 5 रुपये यूनिट मिलेगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Rana Gurjeet Singh
- फोटो : File Photo
पंजाब में लोगों को पांच रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। यह बात शुक्रवार को सूबे के सिंचाई एवं बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही जानकारी दे चुके हैं। प्रदेश सरकार चुनाव मेनिफेस्टो में जनता से किए हर वादे को पूरा करेगी।
राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव मेनिफेस्टो में लोगों को सस्ती और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया है। इस वादे को हरहाल में पूरा किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि बिजली रेगुलेटरी आयोग द्वारा पीएसपीसीएल की मांग के अनुसार राज्य सरकार को बिजली के दाम बढ़ाने की सिफारिश की है, बिजली मंत्री ने कहा कि आयोग की सिफारिश कुछ भी हो लेकिन राज्य सरकार जनता से किए वादे से बंधी है। राज्य सरकार लोगों को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मुहैया कराएगी और यह फैसला अडिग है।

Trending Videos
'कैप्टन सरकार अपना वादा पूरा करेगी'
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में सरप्लस बिजली के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर, पाकिस्तान और नेपाल को बिजली बेचने की अनुमति मांगी है।
इधर, राज्य में सरकारी क्षेत्र के थर्मल प्लांटों में बिजली का उत्पादन बंद हो जाने के बाद राज्य सरकार ने एनटीपीसी से बिजली खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है, जो उसे थर्मल प्लांटों की महंगी बिजली के मुकाबले काफी सस्ती मिलेगी।
कोयले की कम उपलब्धता और इसके चलते थर्मल प्लांटों में महंगा होता बिजली उत्पादन राज्य सरकार को 5 से 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदने पर मजबूर कर रहा था। केवल बठिंडा थर्मल से ही 7.93 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिल रही थी जबकि लहरागागा से 5.84 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली ली जा रही थी।