फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity department recovered 49.85 lakhs in Mahakamp

महाकैंप में बिजली विभाग ने वसूले 49.85 लाख

Sun, 11 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity department recovered 49.85 lakhs in Mahakamp
पीडीडीयू नगर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की सहायता के लिए चलाए गए दो दिवसीय महाकैंप के अंतिम दिन रविवार को बिजली विभाग ने तीनों खंडों से मिली कुल 619 शिकायतों में 276 का निस्तारण किया। इस दौरान बिजली बिल के बकाएदारों से 49.85 लाख की वसूली भी की गई। 82 उपभोक्ताओं के खराब मीटरों को बदला गया और अनियमितता पाए जाने पर 26 के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल के तीनों वितरण खंडों और परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह, प्रवीन कुमार सिंह व आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से निर्देशित महाकैंप जैसी योजनाओं से निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं की सहूलियत बढ़ती हैं। समय-समय पर शासन द्वारा निर्देशित सुविधाओं को उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सभी बिजलीकर्मियो की नैतिक जिम्मेदारी है। अधिशासी अभियंताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच दो दिवसीय महाकैंप का रूझान बेहतर रहा है। उपभोक्ताओं का सहयोग मिलते रहने से उन्हें बेहतर से बेहतर सेवा मुहैया कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed