{"_id":"42b570cb5fcd33d5df58b1cef5de5fd6","slug":"electrical-connection-checked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन की हुई जांच
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की एमडी डा. काजल ने अधिकारियों की टीम के साथ रविवार को
विज्ञापन
क्षेत्र के जगदीश सराय गांव में औचक छापेमारी की। इस दौरान एमडी ने घर घर
पहुंचकर बिजली कनेक्शन रसीद, बिल आदि की जांच की।
जबकि विभागीय टीम ने गांव में कैंप लगाकर 1.73 लाख की बिल वसूली की। साथ ही 13 लोगों को नए कनेक्शन जारी किए और 16 बकाएदारों की बिजली भी काटी गई। वहीं 22 लोगों का ओटीएस के तहत पंजीकरण किया गया।
विद्युत विभाग की एमडी डा. काजल संग 15 सदस्यीय टीम अचानक जगदीश सराय गांव पहुंची। एमडी ने कहा कि गांव की आबादी के हिसाब से बिजली कनेक्शन काफी कम हैं। 400 परिवारों के सापेक्ष मात्र 134 कनेक्शन लिए गए हैं। उसमें भी एक दर्जन कनेक्शनधारक नियमित बिल जमा करते हैं।
उन्होंने सभी लोगों से कनेक्शन लेने और नियमित बिल जमा करने के लिए कहा। कहा कि जिस दिन गांव में नियमित बिल शत प्रतिशत हो जाएगा, गांव को पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जाएगी। विद्युत टीम के गांव में आने की जानकारी पाकर कई बकाएदार अपने घरों में ताला लगाकर निकल गए। एमडी ने टीम में शामिल विजिलेंस विभाग के इंसपेक्टर से ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
करीब दो घंटे के निरीक्षण के दौरान एमडी ने सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन आदि की जांच की। टीम के साथ एक्सईएन एके सिंह, एमएल शर्मा, मुख्य अभियंता आयुष कुमार, सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव, एसपी त्रिपाठी, एक्सईएन वीपी सिंह आदि शामिल रहे।