फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elected officials of ECRKU take oath of office and secrecy

ईसीआरकेयू के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Elected officials of ECRKU take oath of office and secrecy
सचित्र-30,31
विज्ञापन

कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का किया आह्वान
त्रिवार्षिक अधिवेशन में ईसीआरकेयू के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुुयिक भवन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा नं. एक का त्रिवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संगठन की मजबूती के साथ कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा एक का चुनाव छह और सात अक्तूबर को कराया गया। आठ अक्तूबर को गिनती में चुनाव चिह्न सीढी को जीत मिली। शुक्रवार को शाखा अध्यक्ष मंदीप कुमार, शाखा मंत्री श्रीराम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एके गुप्ता, संयुक्त मंत्री सैय्यद मोहम्मद जफर अली, कोषाध्यक्ष उमेशचंद्र मौर्या सहित 42 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। केंद्रीय सहायक महमंत्री मिथलेश कुमार और केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके पूर्व शाखा सचिव श्रीराम सिंह ने पिछले कार्यकाल का लेखा जोखा दिया। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव, एस्रपी सिन्हा, एसपी सिंह, महेन्द्र कुमार,पवन कुमार, शंकर प्रसाद, एनबी सिंह, जीवनाथ यादव, हरेन्द्र यादव, नीरज तिवारी, हरेराम मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed