फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indian Railway Ekatmata Express will run again from August 3 from pddu nagar

Indian Railway: पीडीडीयू नगर से लखनऊ की राह होगी आसान, इस दिन से फिर चलेगी एकात्मता एक्सप्रेस

Thu, 28 Jul 2022 09:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 09:27 AM IST
सार

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू नगर) से लखनऊ के बीच चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। अब यह ट्रेन फिर से चलने वाली है। 

विज्ञापन
Indian Railway Ekatmata Express will run again from August 3 from pddu nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू नगर) से लखनऊ के बीच चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस तीन अगस्त से फिर चलेगी। यही नहीं पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बनमनखी और सहरसा से अमृतसर के लिए ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से होकर नहीं गुजरेगी।

विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पांच वर्ष पहले चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने एकात्मता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इससे यात्रियों को राहत मिली थी। कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे एक बार फिर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन चलेगी एकात्मता एक्सप्रेस
इसके तहत दो अगस्त से लखनऊ से और तीन अगस्त से पीडीडीयू जंक्शन से चलेगी । यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को लखनऊ से रात 23-55 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07.14 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को यह ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रात 22.55 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन वाराणसी, जौनपुर सिटी एवं सुलतानपुर रुकेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इसके साथ ही तीन अगस्त से बनमनखी से अमृतसर के लिए प्रतिदिन एक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 06.35 बजे खुलकर अगले दिन शाम 17.30 बजे बनमनखी पहुंचेगी।

वहीं बनमनखी से यह ट्रेन सुबह 06.30 बजे खुलकर अगले दिन शाम 17.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीं सहरसा अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस अमृतसर से प्रत्येक बुधवार की दोपहर में 13.25 बजे खुलकर बृहस्पतिवार की शाम 19.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहीं सहरसा से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार की शाम 16.55 बजे खुलकर रविवार की भोर में 02.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed