फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight trains will be run by changing routes

Chandauli News: मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी आठ ट्रेनें

Fri, 18 Oct 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Eight trains will be run by changing routes
पीडीडीयू नगर। जबलपुर रेल मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर नई रेल लाइन बिछाने के लिए गोंदवाली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इस कारण पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली आठ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग के काम के कारण आठ ट्रेनें कटनी, मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पीडीडीयू, सोननगर, गढ़वा रोड के रास्ते चलाई जाएंगी। मदार कोलकाता एक्सप्रेस 21 और 28 को जबकि अप में यह ट्रेन 24 अक्टूबर को बदले मार्ग से जाएंगी। इसी तरह संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 18 और 25 अक्टूबर को जबकि डाउन में ये ट्रेनें 20 और 27 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेंगी। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 21 और 28 अक्टूबर को जबकि अप में यह ट्रेन 23 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी। वहीं, अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 23 अक्तूबर को और डाउन में यह ट्रेन 19 और 26 अक्टूबर को दूसरे रास्ते से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed