फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight infected people died in the district from Corona

कोरोना से जिले में आठ संक्रमितों की मौत

Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Eight infected people died in the district from Corona
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक आठ संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं आज सबसे अधिक 703 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 95 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। जिले में कोरोना नित नए रिकार्ड बना रहा है। मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में आज आठ संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। इसके पहले 17 अप्रैल को पांच लोगों की मौत हुई थी। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 अप्रैल को एक, 17 को पांच, 18 और 19 को चार चार, 20 को दो, 21 को एक जबकि आज आठ लोगों ने कोरोना की चपेट में आकर दम तोड़ा। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में सर्वाधिक 703 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से 15 बालक, आठ बालिका, 197 महिला और 483 पुरूष हैं। ये सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में सर्वाधिक 209 पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले हैं। इसी तरह 48 बरहनी ब्लाक, 60 चहनियां के रहने वाले हैं। चकिया ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के 129 और नगरीय क्षेत्र के 35, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 76 और नगरीय क्षेत्र के 43, धानापुर ब्लाक के नौ, नौगढ़ के दो, और नियामताबाद ब्लाक के 39 लोग भी संक्रमित हैं। संक्रमितों में सकलडीहा के 24 और शहाबगंज ब्लाक के 29 लोग शामिल हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड की जॉच के लिए कुल 1559 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 95 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9085 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 2921 है जबकि 6063 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 101 मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed