फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   effigy blew of Amit Shah, Laxmikant

अमित शाह, लक्ष्मीकांत का फूंका पुतला

Fri, 15 May 2015 01:18 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
effigy blew  of Amit Shah, Laxmikant
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दीनानाथ भास्कर को भाजपा में शामिल करने
विज्ञापन
पर सैयदराजा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुवार की शाम अमड़ा के पास पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का पुतला फूंका। इसके बाद सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।

दीनानाथ भास्कर के विरोध में नारे भी लगाए।
 दीनानाथ भास्कर को पार्टी में शामिल कराने की सूचना पर गुरुवार को भाजपा सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक प्राथमिक विद्यालय अमड़ा में हुई। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने भास्कर को पार्टी की सदस्यता देकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। धानापुर पूर्वी मंडल क्षेत्र अध्यक्ष रामजी तिवारी ने कहा कि पूर्व मंत्री को पार्टी में शामिल करना कार्यकर्ताओं के मुंह पर तमाचे जैसा है।

 बरहनी मंडल दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि गोरखा में सात लोगों की गोली मारकर हत्या के मामले में भास्कर आरोपी थे। घटना के विरोध में राजनाथ सिंह के नेतृत्व में धीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल चक्काजाम किया था। मंडल महामंत्री बरहनी दक्षिणी हरीश सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल कर नेतृत्व कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देना चाहता है, यह समझ परे है।

सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा फैक्स से प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया। इस्तीफा देने वालों में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश तिवारी, प्रांतीय परिषद सदस्य अनिल सिंह झुन्ना, बरहनी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह, धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामजी तिवारी, धानापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हृदयनारायण तिवारी, सैयदराजा मंडल अध्यक्ष रोशनलाल अग्रहरि, बरहनी उत्तरी मंडल अध्यक्ष रमेश राय, बरहनी दक्षिणी मंडल महामंत्री हरीश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरहनी अक्षय सिंह, बरहनी मंडल उत्तरी महामंत्री द्वय जयप्रकाश उपाध्याय व जयप्रकाश सिंह, अध्यक्ष किसान मोर्चा रवींद्र प्रकाश सिंह सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष, संयोजक, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। पदाधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed