फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ECREU takes out torchlight procession in support of demands

Chandauli News: मांगों के समर्थन में ईसीआरईयू ने निकाला मशाल जुलूस

Sat, 07 Feb 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
ECREU takes out torchlight procession in support of demands
मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकालते ईसीआईयू के पदा​धिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
केंद्र सरकार की नई श्रम संहिता का भी किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-27
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन के बैनरतले रेलकर्मियों ने मांगों के समर्थन में शुक्रवार की शाम नगर में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग और केंद्र सरकार की नई श्रम संहिता का विरोध किया गया। इस दौरान 08 फरवरी को पटना में लेबर कोड के खिलाफ होने वाली जन कन्वेंशन में शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान किया गया।

पटना में आईएमएफ हॉल में 08 फरवरी को केंद्र सरकार की ओर से जारी चार श्रम संहिता को लेकर जनकन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। इस कन्वेंशन में बड़ी संख्या में पीडीडीयू नगर से रेलकर्मी भी शामिल होंगे। इसको लेकर ईसीआरईयू की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम नगर के प्लांट डिपो से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल रेलकर्मियों ने एक ही मांग, एक ही नारा, इंकलाब जिंदाबाद, कर्मचारी एकता जिंदाबाद, पुरानी पेंशन हक हमारा आदि के नारे लगाए। पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद प्लांट डिपो में पहुंच कर जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं (लेबर कोड) और निजीकरण की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि ये नीतियां कर्मचारियों के हितों के विपरीत हैं। ऋइनके खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना जरूरी है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली कर्मचारियों की प्रमुख मांग है और इसे लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को पटना में बड़े स्तर पर कर्मचारी जुटेंगे और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कूच करेंगे। जुलूस में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान, केंद्रीय संगठन सचिव एसके शर्मा, पीडी सचिव चंद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, महेश राय, बीके पाल, महेंद्र पाल, श्रीकांत कुमार, सत्यानंद, सुधीर कुमार आदि रहे। इसी तरह कैरेज एंड वैगन के डाउन रिसीविंग यार्ड में यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को 08 फरवरी के पटना पहुंचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मंडल मंत्री डीके मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए श्रमिक हितैषी पुराने 29 श्रम कानून को रद्द कर चार नए कानून लाए गए हैं। 21 नवंबर को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इसका लगातार विरोध हो रहा है। 08 फरवरी को पटना पहुंच कर इसका बड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उपेंद्र कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, मनोज कुमार पासवान, इंदु प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed