फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   East Central Railway will also run Bharat Gaurav train

पूर्व मध्य रेलवे भी दौड़ाएगी भारत गौरव ट्रेन

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
East Central Railway will also run Bharat Gaurav train
पीडीडीयू नगर। रेल मंत्रालय की पहल पर अब पूर्व मध्य रेलवे से भी भारत गौरव ट्रेन दौड़ाने की तैयारी पूरी हो गई है। पर्यटन पेशेवर के साथ अन्य लोग दो वर्ष के लिए ट्रेन बुक कर अपने हिसाब से रूट तय कर ट्रेन चला सकेंगे। इसके लिए सीसीएम (मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवा) के नेतृत्व में तीन उच्चाधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ने भारत गौरव ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों के साथ-साथ अन्य इच्छूक सेवा प्रदाता भी आसान प्रक्रियाओं को अपनाते हुए इस ट्रेन की बुकिंग कर सकते हैं। वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप इसके परिचालन रूट का निर्धारण कर सकते हैं। भारत गौरव ट्रेन में सेवा प्रदाता फर्स्ट एसी, सेंकेंड एसी, थर्ड एसी, एसी चेयरकार, स्लीपर, पैंट्रीकार जैसे डिब्बों की बुकिंग करवा सकते हैं। इस ट्रेन में दो गार्ड ब्रेक सहित न्यूनतम 14 एवं अधिकतम 20 डिब्बों की बुकिंग कम से कम 02 साल की अवधि के लिए कराई जा सकती है। इसके साथ ही सेवा प्रदाता को यह अधिकार होगा कि वे भारतीय रेल की कोच उत्पादन इकाइयों से सीधे नए डिब्बे खरीद सकते हैं। ट्रेन को बुक कराने वाले ट्रेन के कोच को अपने अनुसार आंशिक रूप से बदलाव कर सकते हैं। यही नहीं कोच के बाहर विज्ञापन का अधिकार भी ट्रेन बुक कराने वाले की होगी। इसके साथ ही वे ट्रेन का किराया भी स्वयं निर्धारित करेंगे। रेलवे भारत गौरव ट्रेन को मेल एक्सप्रेस के बराबर महत्व देते हुए समय पालन के आधार संचालित करेगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की जानकारी, रजिस्ट्रेेशन, बुकिंग के लिए भारतीय रेलवे के वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed