फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   E-Sanjeevani app proved helpful for patients

मरीजों के लिए मददगार साबित ई-संजीवनी एप

Wed, 16 Feb 2022 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
E-Sanjeevani app proved helpful for patients
चंदौली। असमर्थ बुजुर्गों व बच्चों आदि मरीजों को अस्पताल न जाना पड़े। इसके लिए ऐसे मरीजों को ई-संजीवनी एप की सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए मरीज अब घर बैठे ही राज्य स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का विवरण मैसेज व वीडियो, फोन के मध्यम से भेज कर उनसे नि:शुल्क परामर्श ले रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 18001805145 जारी किया है।
विज्ञापन

जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक सुधीर राय ने कहा कि कोरोना काल में अस्पताल में भीड़ कम करने के मद्देनजर ई-संजीवनी एप बहुत ही मददगार साबित हो रही है। लोग घर बैठे ही आनलाइन ओपीडी का लाभ ले रहे हैं। इस एप के प्रति जागरूकता के लिए जिले में कुल 168 हेल्पलाइन व सीएचओ कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के माध्यम से सेवा दी जा रही है। अगस्त 2020 से अब तक 21193 लोगों ने आनलाइन पंजीकरण कर ओपीडी के मध्यम से उपचार किया गया है। परिणाम रहा कि जिले को प्रदेश में 26 वां स्थान प्राप्त हुआ है। जपाईगो संस्था के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुदीप सरकार ने बताया की ई-संजीवनी की ओपीडी में स्त्री एवं प्रसूति रोग, ह्रदय रोग, सर्जरी, मनोचिकित्सा, त्वचा रोग, हड्डी एवं जोड़, नेत्र व दंत, नाक-कान एवं गला के साथ ही अन्य रोग के विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ई-संजीवनी एप इनस्टाल किया जा सकता है। अथवा वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डाल सकते हैं। मोबाइल नंबर सत्यापित करने व पंजीकरण के बाद विशेषज्ञों सेवाओं के लिए टोकन बनाएं। सूचना मिलने पर लागिन करें। इसके बाद चिकित्सक से बात कर अपनी बीमारी बता कर सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed