फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to the agitation in Bihar, the routes of various trains changed.

ट्रेनों के ठहराव के लिए आंदोलन से रेल रूट बाधित, विभिन्न ट्रेनों के रूट बदले

Mon, 23 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to the agitation in Bihar, the routes of various trains changed.
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय हावड़ा मेन लाइन में बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए रविवार की सुबह रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हटिया पाटलिपुत्र ट्रेन को रोक दिया और ट्रैक पर उतर कर बैठ गए। देर शाम तक ट्रैक बाधित होने की वजह से पटना रूट की 29 ट्रेनों को रूट बदलकर गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बड़हिया रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में बंद ट्रेनों का ठहराव रोक दिया गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रेल संघर्ष समिति लंबे समय से ट्रेनों की ठहराव की मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहा है। पिछले वर्ष 25 जुलाई को भी रेल परिचालन बाधित गया था। उस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था। बावजूद इसके टाटा छपरा कटिहार लिंक , सियालदह-बलिया, गुवाहाटी लोकमान्य तिलक साप्ताहिक,भागलपुर लोकमान्य तिलक, भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस, मालदा नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव नहीं किया गया। इसको लेकर रविवार की सुबह फिर से आंदोलन शुरू किया गया। अप और डाउन ट्रैक पर आवागमन रुकने से पटना रूट की आठ ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि डाउन दानापुर भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस बरौनी के रास्ते गई। वहीं अप हावड़ा देहरादून कुंभ एक्सप्रेस आसनसोल, प्रधानखांटा, गया के रास्ते पीडीडीयू जंक्शन आई। अप हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी पटना के बजाए गया होते हुए पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। वहीं अप टाटा दानापुर एक्सप्रेस किउल, तिलैया, राजगीर, बख्तियारपुर के रास्ते चलाई गई। दरभंगा कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रही। अप सुरत भागलपुर एक्सप्रेस भी गया के रास्ते चलाई गई। डाउन आनंद विहार, अप कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस भी गया के रासते चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed