फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to the agitation, 15 trains went through the changed route on the second day as well.

आंदोलन के कारण दूसरे दिन भी बदले मार्ग से गई 15 ट्रेनें

Mon, 23 May 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Due to the agitation, 15 trains went through the changed route on the second day as well.
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय हावड़ा मेन लाइन पर बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग के समर्थन में रेल संघर्ष समिति का धरना दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलन के कारण सोमवार को पटना किउल रेल खंड की 28 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं 15 ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया गया। हावड़ा, पटना पीडीडीयू रूट की ट्रेनों को आसनसोल, गया और पीडीडीयू के रास्ते चलाया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आंदोलन के कारण सोमवार को भागलपुर-आनंद विहार, कोलकाता-दरभंगा, झाझा-पटना, गोरखपुर-सियालदह, अप और डाउन पटना-जसीडीह एक्सप्रेस, पटना-झाझा मेमू पैसेंजर, मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस, गोरखपुर-सियालदह, हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस, मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, शालिमार-पटना दूरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, टाटा-थावे एक्सप्रेस, रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस, हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं हावड़ा नई दिल्ली एक्सप्रेस आसनसोल-प्रधानखंटा-धनबाद-गया-पीडीडीयू के रास्ते, कामाख्या-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल को किऊल-गया-पीडीडीयू के रास्ते, नई दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का को पीडीडीयू-गया-किऊल के रास्ते, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर को पीडीडीयू-गया-किऊल के रास्ते, बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को बरौनी-कटिहार के रास्ते, दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस को पीडीडीयू-गया-किऊल के रास्ते चलाया गया। इसी तरह पटना-हटिया एक्सप्रेस को पटना-गया-गोमो-राजाबेरा-बरौनी-कटिहार के रास्ते, रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस को बरौनी-कटिहार के रास्ते, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस को पीडीडीयू-पटना-गया-गोमो-राजाबेरा के रास्ते, गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस को पीडीडीयू-गया-प्रधानखूंटा आसनसोल के रास्ते, गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस को बरौनी-कटिहार के रास्ते, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को बरौनी-कटिहार के रास्ते, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस को पीडीडीयू-गया-प्रधानखूंटा-आसनसोल के रास्ते और चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed