{"_id":"5ef4eb118ebc3e42ff642a34","slug":"due-to-encroachment-the-work-of-cleaning-the-drain-is-interrupted-chandauli-news-vns5322603200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के चलते नाले की सफाई का काम बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के चलते नाले की सफाई का काम बाधित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बारिश के पहले नगर स्थित सभी नालों की सफाई कराई जाती है ताकि बरसात होने पर सड़कों और गलियों में जलभराव न हो सके। नगर के नई सट्टी से काली महाल- भोगवारे होते हुए गंगा में मिलने वाले रेलवे के नाले की सफाई अभी तक नहीं कराई जा सकी है। कारण कि नाले के आस पास लोगों ने बालू, गिट्टी व कबाड़ समेत सब्जियों की दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे सफाई में व्यवधान हो रहा है।
नगर के नई सट्टी से कालीमहाल, भोगवारे होते ही एक बड़ा नाला गंगा में गिरता है। जिसमें रेलवे और नगर की गंदगी गिरती है। बारिश से पूर्व रेलवे की ओर से इस नाले की सफाई कराई जाती है। इस वर्ष बारिश शुरू भी हो चुकी है लेकिन अभी तक नाले की सफाई भी नहीं कराई जा सकी है। जबकि नाले के पास की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है। हर बार रेलवे की ओर से सफाई के पूर्व इन्हें नोटिस भी जारी किया जाता है। बावजूद इसके अधिकारियों की शिथिलता के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है। अभी तक नाले की सफाई होने से लोगों को डर सता रहा है कि कहीं नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर न बहने लगे। मंडल यांत्रिक अभियंता पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधन पुष्कर कुमार ने बताया कि नई सट्टी से कालीमहाल होते हुए भोगवारे तक नाले पर अतिक्रमण करने वालों को हटने के लिए एनाउन्स कराया जा रहा है। जल्द ही उसकी भी सफाई कराई जाएगी।